भाजपा ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि । संगठन को सशक्त कर महागठबंधन सरकार को बीजेपी सबक सिखाएगी। भाजपा बिहार प्रदेश के मंत्री संजीव चौरसिया ने कहीं। वे मटिहानी प्रखंड के विप्लवी पुस्तकालय के सभागार में बीजेपी की जिला कार्यसमिति की बैठक में कहीं। कार्यक्रम के दौरान बीजेपी ने सभागार का नाम अटल बिहार वाजपेयी सभागार नाम दिया था। उन्होंने संगठन संबधी बातों पर विचार विमर्श किया। कहा कि संघर्ष की बदौलत ही विश्व की सर्वश्रेष्ठ पार्टी बनकर आज उभरे हैं। विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 की अध्यक्षता का अवसर मिलना बदले हुए हिंदुस्तान का प्रमाण है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई। जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने संगठन के वर्तमान परिस्थितियों एवं भविष्य में होने वाले कार्यक्रम से कार्यकर्ता को अवगत कराया। इसके बाद बिहार के खोखले महागठबंधन सरकार पर जमकर बरसे। विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र व राज्य के विकास की आधारशिला होती है। एक वक्त था जब नालंदा विश्वविद्यालय का वैश्विक स्तर पर पहचान थी आज बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व में हरेक क्षेत्र में पिछड़ गया है। चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य या रोजगार का क्षेत्र हो।
भाजपा ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर भाजपा ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर भाजपा ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर बैठक में बनी आगे की कार्ययोजना कार्यसमिति बैठक से पूर्व प्रदेश मंत्री जिले के भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर संगठन संबधी बातों एवं पहलुओं से अवगत हुए। आगे की कार्ययोजना बताई। उसके उपरांत अटल सभागार परिसर में भाजपा का झंडा फहराया गया। मंचस्थ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम् गायन गायन के बाद बैठक हुई। जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश शांडिल्य, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, शिक्षाविद सुरेश राय, उपमेयर अनिता राय,जिला मंत्री शालिनी देवी आदि ने भी बातें रखीं। मौके पर बीजेपी नेता बलराम प्रसाद सिंह, अनिल प्रसाद, कुंदन भारती, मृत्युंजय वीरेश, राजीव वर्मा, रामकल्याण सिंह, मोनू कुमार, बबलेश पार्थ सारथी, राकेश पाण्डेय, अमरेश कुमार, आलोक बंटी,ा आदि थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post